पचमढ़ी अभ्यारण्य से पचमढ़ी नगर को अलग किया गया

पचमढ़ी अभ्यारण्य से पचमढ़ी नगर को अलग किया गया

भोपाल [महामीडिया] हिल स्टेशन पचमढ़ी पर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पचमढ़ी शहर को अब अभयारण्य से बाहर कर दिया है। राज्य केबिनेट ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। आज मंगलवार को ​केबिनेट की मीटिंग के बाद नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार पचमढ़ी के विकास पर जोर दे रही है। इसके लिए सरकार यहां की 395.93 हेक्टेयर जमीन को  राजस्व विभाग को हस्तांत्रित करेगी। नर्मदा पुरम जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है। यहां सतपुड़ा पहाड़ों की कई श्रृंखलाएं हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। पचमढ़ी को सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यहां के ऊंचे ऊंचे और हरे भरे पहाड़ों को देखना अपने आप में रोमांचक है।

सम्बंधित ख़बरें