कृषि मंत्री चौहान ने महाराष्ट्र में अरहर की खरीदी को स्वीकृति दी
भोपाल [महामीडिया] केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने नई दिल्ली में बैठक कर महाराष्ट्र में अरहर की 3.37 लाख मीट्रिक टन खरीद को मूल्य समर्थन योजना के तहत स्वीकृति दे दी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान चौहान ने कहा कि अरहर की खरीद के इस निर्णय से केंद्र सरकार को बड़ा वित्तीय भार वहन करना पड़ेगा परंतु इसके बावजूद सरकार किसानों के हित में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
चौहान ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि खरीद सही तरीके से हो। किसानों से सीधी खरीद से ही बिचौलियों की सक्रियता कम होगी और लाभ वास्तविक किसान तक पहुंच पाएगा।