हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फीले तूफ़ान की चेतावनी
शिमला [महामीडिया] हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फीले तूफ़ान की आशंका जताई गई है। हिमाचल के अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल इलाके में बर्फीले तूफ़ान के खतरे को देखते हुए पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में लोगों को पहाड़ी और बर्फीले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।