म.प्र.के 12 जिलों में आंधी और बारिश
भोपाल [महामीडिया] बारिश और तेज आंधी का असर पूरे मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में दिखाई दे रहा है। गुरुवार को 12 से ज्यादा जिलों में तेज आँधी के साथ बारिश बारिश हुई ।गुरुवार रात्रि राजधानी भोपाल में तेज आंधी चली जिससे शहर के कई इलाकों कोलार, रायसेन रोड, अवधपुरी, होशंगाबाद रोड और पुराने शहर में बिजली बंद हो गई। रात में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। मौसम केंद्र ने आज शुक्रवार के लिए 22 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अलीराजपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में मौसम ज्यादा खराब रहने की चेतावनी है। यहां तेज हवाओं के साथ ओले गिर सकते हैं।