नवीनतम
प्राइमरी स्कूल टीचर परीक्षा का परिणाम घोषित
भोपाल [महा मीडिया] मध्य प्रदेश के प्राइमरी स्कूल शिक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 9 अक्टूबर 2025 को आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 13089 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।