
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन आज से शुरू
भोपाल [महामीडिया] अमरनाथ यात्रा-2025 के लिए पंजीयन आज से शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 220 रुपए रखी गई है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त (रक्षाबंधन) तक (39 दिन) चलेगी। यात्रा दो रूट- पहलगाम (अनंतनाग) और बालटाल (गांदरबल) रूटों से होगी। अमरनाथ यात्रा एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ यात्रा है जो भगवान शिव के पवित्र अमरनाथ गुफा में स्थित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए की जाती है।