डोडा सड़क हादसे में सेना के दस जवानों की मौत

डोडा सड़क हादसे में सेना के दस जवानों की मौत

[महामीडिया] जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बड़ी अनहोनी हुई है। भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवानों की जान चली गई और 7 अन्य घायल हो गए। यह घटना गुरुवार को भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुई।  सेना के बुलेटप्रूफ वाहन में कुल 17 जवान सवार थे और वह एक ऊंचाई पर स्थित चौकी की ओर जा रहे थे। चालक के नियंत्रण खो देने के कारण वाहन करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी पर सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। मौके से दस जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सात जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसमें से तीन की हालत गंभीर है।
उन्हें विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें