नवीनतम
गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल भोपाल और मुख्यमंत्री उज्जैन में झंडा फहराएंगे
भोपाल [महामीडिया] गणतंत्र दिवस पर राजधानी और जिला मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर राज्य शासन ने मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल के लाल परेड में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने गृह जिले उज्जैन में झंडा फहराएंगे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में झंडा फहराएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 जिलों में कैबिनेट मंत्री और 22 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करने का आदेश जारी किया है।