नवीनतम
सोना और चांदी आज दोनों की कीमतों में गिरावट
भोपाल [महामीडिया] आज गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हाल ही में बने रिकॉर्ड स्तर से दोनों कीमती धातुएं नीचे आईं। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद सोने की कीमत करीब एक प्रतिशत तक गिर गई, जबकि चांदी भी अपने आल टाइम हाई से नीचे आ गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लंबे समय से ऊंचे स्तरों पर बनी हुई सोना-चांदी की कीमतों में एक झटके में तेज गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार से लेकर हाजिर बाजार तक सोने और चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ती नजर आई, वहीं इस गिरावट को कई लोग खरीदारी के मौके के तौर पर भी देख रहे हैं।