नवीनतम
महाराष्ट्र के 17 नगर निगमों में महिला महापौर होंगी
भोपाल [महामीडिया] महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में महापौर के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुंबई समेत 17 नगर निगम में महिला को महापौर बनाया जाएगा। पिंपरी चिंचवड़, भिवंडी-निजामपुर, पुणे, धुले, मुंबई, नांदेड़-वाघाला, नवी मुंबई, नागपुर, नासिक में जनरल कैटेगरी की महिला मेयर होगी। चंद्रपुर नगर निगम की महापौर लगातार 5वीं बार एक महिला बनेगी। अब यह सभी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे।