अमरनाथ यात्रा आज फिर शुरू

अमरनाथ यात्रा आज फिर शुरू

भोपाल [महामीडिया] पवित्र अमरनाथ यात्रा एक दिन के निलंबन बाद आज फिर शुरू हो गई है। कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद गुरुवार को यात्रा को निलंबित रखा गया था। इसके बाद आज 7,900 से ज्यादा तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ मंदिर के लिए जम्मू के आधार शिविर से रवाना हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें