पूरे देश में गणेश उत्सव पर्व की धूम

पूरे देश में गणेश उत्सव पर्व की धूम

भोपाल [महामीडिया] गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो गया है। अगले दस दिनों तक महाराष्ट्र सहित पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम रहेगी। हर तरफ भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। सनातन धर्म में गणेश महोत्सव का विशेष महत्व है। यह पर्व भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। खासकर महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में गणेश चतुर्थी को लेकर एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। हर घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है और 10 दिनों तक पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की जाती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गणपति बप्पा स्वयं पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसलिए भक्त इस दिन को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाते हैं। हर पंडाल, हर घर और तमाम भक्त पूरे श्रद्धाभाव से हर साल की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी मनाएंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से आई तस्वीरों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इस साल गणेशोत्सव का रंग कुछ खास और गहरा दिखाई दे रहा है।

 

 

₹85.29

15 hours ago

 

सम्बंधित ख़बरें