बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU के 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU के 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

रैक्सोल [महामीडिया] बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए JDU ने आज बुधवार को अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में JDU ने 3 बाहुबलियों को टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे को उतारा  है। सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा से कविता साहा, सोनबरसा से रत्नेश सदा, महिषी से गुंजेश्वर साह, कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर से मदन सहनी, गायघाट से कोमल सिंह, मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा से आदित्य कुमार, कांटी से अजीत कुमार, कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडेय, भोरे से सुनील कुमार, हथुआ से रामसेवक सिंह, बरौली से मंजीत सिंह, जीरादेई से भीष्म कुशवाहा, रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बड़हरिया से इंद्रदेव पटेल, महाराजगंज से हेम नारायण साह, एकमा से धुमल सिंह, मांझी से रणधीर सिंह, परसा से छोटे लाल राय, वैशाली से सिद्धार्थ पटेल, राजापाकर से महेंद्र राम, महनार से उमेश सिंह कुशवाहा, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, वारिसनगर से मांजरीक मृणाल, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी, मोरवा से विद्यासागर सिंह निषाद, सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा, हसनपुर से राजकुमार राय को टिकट दिया गया है। चेरियाबरियापुर से अभिषेक कुमार, मटिहानी से राजकुमार सिंह, अलौली से रामचंद्र सदा, खगड़िया से बल्लू मंडल, बेलदौर से पन्ना लाल पटेल, जमालपुर से नचिकेता मंडल, सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल, शेखपुर से रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा से कुमार पुष्पंजय, अस्थावां से जितेंद्र कुमार, राजगीर से कौशल कुमार, इस्लामपुर से रूहेल रंजन, हिलसा से कृष्ण कुमार शरण उर्फ प्रेम मुखिया, नालंदा से श्रवण कुमार और हरनौत से हरिनारायण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। 

सम्बंधित ख़बरें