देश के कई राज्यों में गर्मी बढ़ी
भोपाल [महा मीडिया] देश के कई राज्यों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली सहित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। मार्च की शुरुआत में ही तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। कई शहरों में तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है।