म प्र. में फास्ट रीडिंग की शिकायतों की संख्या 57 हजार के पार
भोपाल [महामीडिया] सरकार ने स्वीकार किया है कि स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद भी अधिक बिजली बिल और फास्ट रीडिंग की 57 हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी सहित आठ जिलों में पिछले तीन वर्षों में सात लाख 86 हजार स्मार्ट मीटर लगाएं गए हैं। जिसमें दो लाख 85 हजार 220 मीटर जबलपुर जिले में लगाए गए हैं। यह जानकारी विधानसभा में दी गई जानकारी पर आधारित है।