नवीनतम
चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा का परिणाम कल घोषित होगा
भोपाल [महा मीडिया] चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान ने जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा के परिणाम की तिथि का खुलासा किया है।आधिकारिक सूचना के अनुसार उम्मीदवार 1 मार्च 2026 की शाम तक परिणाम की उपलब्धता की उम्मीद कर सकते हैं। जनवरी 2026 की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपने परिणाम आईसीएआई की आधिकारिक साइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे।