उज्जैन में शिप्रा नदी उफ़ान पर

उज्जैन में शिप्रा नदी उफ़ान पर

उज्जैन [महामीडिया] लगातार हो रही बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है हालात ऐसे हैं कि घाटों के छोटे-छोटे मंदिरों तक पानी पहुंच चुका है। शिप्रा नदी महाकाल मंदिर से महज 800 मीटर की दूरी पर बहती हैं यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा और जलस्तर रातभर बढ़ता रहा तो पानी बड़े मंदिरों तक भी पहुंच सकता है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नदी किनारे अलर्ट जारी किया गया है। इससे उज्जैन में रामघाट के कई मंदिर सहित छोटा पुल पानी में डूब गया है। 

सम्बंधित ख़बरें