तीन दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह आज से

तीन दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह आज से

भोपाल [महामीडिया] महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन आज 11 नवम्बर से लाम्बाखेड़ा, भोपाल में स्थित महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस के भव्य परिसर में किया जा रहा है। इस समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम आज 11 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी के मुख्य आतिथ्य में होगा । समापन समारोह 13 नवम्बर 2025 शाम 2.30 बजे से विश्वास सारंग, मंत्री. म.प्र. शासन के मुख्य आतिथ्य एवं ब्रह्मचारी गिरीश की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

11 से 13 नवम्बर  तक आयोजित इस समारोह में तीन दिन तक विभिन्न महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के भारत के विभिन्न प्रांतों से आए 500 छात्र एवं छात्राएँ विभिन्न विधाओं में अपनी उकृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें