यमुना नदी का पानी दिल्ली के घरों में घुसा

 यमुना नदी का पानी दिल्ली के घरों में घुसा

गुरुग्राम [ महामीडिया ] यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज, वजीराबाद बैराज और ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण दिल्ली के निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी घुसने लगा है। राजधानी में झरोड़ा कलां, मयूर विहार और यमुना बाजार जैसे इलाकों में स्थित घरों में पानी पहुंच गया है। सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं। लोग अपने सामान को बचाने में जुटे हुए हैं। हालातों को देखते हुए प्रशासन ने बचाव अभियान तेज कर दिया है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नदी सुबह खतरे के निशान को पार कर गई जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। रात भर हुई बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों के निवासियों ने सुबह सड़कों पर पानी भरा और घरों में पानी भरा देखा। यमुना पार क्षेत्र के मयूर विहार और आसपास के इलाके भी प्रभावित हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें