इस बार दो दिवसीय चैत्र अमावस्या का संयोग

इस बार दो दिवसीय चैत्र अमावस्या का संयोग

भोपाल [महा मीडिया] 18 और 19 मार्च को दो दिन चैत्र मास की अमावस्या है।  तिथि 18 तारीख की सुबह 8.25 बजे से शुरू होगी और 19 की सुबह 6.52 तक रहेगी। इसके बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। इसीलिए चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी हो रही है। चैत्र नवरात्रि 27 मार्च तक रहेगी। इन दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।पितरों के लिए धूप-ध्यान दोपहर में करीब 12 बजे करना चाहिए, 18 तारीख की दोपहर में चैत्र अमावस्या रहेगी इसलिए इस दिन दोपहर में पितरों से शुभ कर्म करना ज्यादा शुभ है। 19 की सुबह 6.52 बजे अमावस्या तिथि खत्म हो जाएगी, इसलिए इस दिन सुबह-सुबह अमावस्या पर किया जाना वाला नदी स्नान कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें