नवीनतम
भोजशाला मामले की अगली सुनवाई दो अप्रैल को
भोपाल [महामीडिया] धार जिले में स्थित भोजशाला मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में आज सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की बेंच ने कहा कि अगली सुनवाई दो अप्रैल को होगी। वहीं हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने कहा कि इस केस में 2 अप्रैल की सुनवाई से पहले हाईकोर्ट के जस्टिस भोजशाला का निरीक्षण करेंगे। पहले याचिकाकर्ताओं को सुना जाएगा इसके बाद पक्षकारों की सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने सर्वे रिपोर्ट पर आपत्ति ली है।