मुख्यमंत्री यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से सौजन्य भेंट की

मुख्यमंत्री यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से सौजन्य भेंट की

भोपाल [महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री को राज्य में मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और प्रदेश की प्रगति से भी अवगत कराया गया ।

सम्बंधित ख़बरें