नवीनतम
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदला गया
भोपाल [महामीडिया] बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल दिया गया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी। फिल्म का एक दमदार नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म के नाम में किया गया यह बदलाव सिर्फ एक टाइटल चेंज नहीं है बल्कि इसके पीछे एक गहरा संदेश भी छिपा है। नए नाम के साथ दी गई टैगलाइन “युद्ध को शांति मिले” दर्शाती है कि फिल्म सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं बल्कि शांति की भावना को भी सामने लाने की कोशिश है।