जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बर्फबारी के बीच भूस्खलन

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बर्फबारी के बीच भूस्खलन

भोपाल [महामीडिया] जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारी बर्फबारी के बीच भूस्खलन हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। सेना ने भारी बर्फबारी के कारण किश्तवाड़ के सिंथन टॉप इलाके में फंसे महिलाएं और बच्चे सहित 235 लोगों को मुक्त करवाया है । खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन रास्ते में फंस गए थे। इधर हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फ देखने गए टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से ट्रैफिक रोक दिया गया था। टनल में करीब हजार गाड़ियां फंसी थीं।

सम्बंधित ख़बरें