रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
भोपाल [महामीडिया] इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 6 फरवरी को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी।रिजर्व बैंक ने दिसंबर में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थीं। रिजर्व बैंक जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। जब रेपो रेट घटता है तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।