चार धाम श्रद्धालुओं की संख्या में डेढ़ लाख से अधिक की वृद्धि

चार धाम श्रद्धालुओं की संख्या में डेढ़ लाख से अधिक की वृद्धि

भोपाल [महामीडिया] इस वर्ष चारों धाम में वर्ष 2024 की तुलना में 1.87 लाख श्रद्धालु अधिक पहुंचे। जबकि हेमकुंड साहिब में यह वृद्धि लगभग 91 हजार रही। उत्तरकाशी में धराली आपदा के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या थोड़ा कम रही। इस वर्ष गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल, केदारनाथ के दो मई, बदरीनाथ के चार मई और हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले गए। 

यात्रियों का तुलनात्मक विवरण

 

  • यमुनोत्री - 7,14,755 - 6,44,637 - कमी 70,118
  • गंगोत्री - 8,15,273 - 7,58,249 - कमी 57,024
  • केदारनाथ - 16,52,076 - 17,68,795 - बढ़ोतरी 1,16,719
  • बदरीनाथ - 14,35,341 - 16,32,981 - बढ़ोतरी 1,97,640
  • हेमकुंड साहिब - 1,83,722 - 2,74,441 - बढ़ोतरी 90,719

सम्बंधित ख़बरें