मुंबई के पास ईरान के तीन तेल टैंकर जब्त

मुंबई के पास ईरान के तीन तेल टैंकर जब्त

मुंबई [महामीडिया] भारत ने इस महीने मुंबई तट के पास तीन तेल टैंकर जब्त किए हैं।  इन जहाजों के IMO नंबर अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित जहाजों से मेल खाते हैं और इनका ईरान से संबंध होने का शक है।ईरान की नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी ने इन जहाजों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। इन जहानों के नाम स्टेलर रूबी, अस्फाल्ट स्टार और अल जफजिआ हैं।इन्हें मुंबई तट से लगभग 100 नॉटिकल माइल्स पश्चिम में संदिग्ध गतिविधियों के बाद रोका गया था। बाद में जांच के लिए मुंबई पोर्ट लाया गया है। बताया गया है कि यह जहाज पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपना नाम, झंडा और अन्य पहचान बदल रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें