झारखंड: मुठभेड़ में तीन इनामी माओवादी मारे गए

झारखंड: मुठभेड़ में तीन इनामी माओवादी मारे गए

रांची (महामीडिया):   5 सितंबर (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

सम्बंधित ख़बरें