शेयर बाजार गिरावट पर
मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार में आज 6 फरवरी (शुक्रवार) को फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 83,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है। सेंसेक्स शुक्रवार को 225.15 अंकों की गिरावट के साथ 83,088 रुपये पर खुला. वहीं शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी करीब 90 अंकों गिरावट के साथ 25,554 के लेवल पर खुला। केंद्रीय बैंक की दो दिनों से चल रही मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद आज गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट पर फैसलों का ऐलान करने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि रेपो रेट पूर्ववत रहेगा।