
शेयर बाजार तीन सौ अंकों की बढ़त पर
मुंबई [महामीडिया] आज 15 अक्टूबर को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 82,350 के करीब है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी है। NTPC और L&T के शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी है। टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक में गिरावट है। IT, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में तेजी है।