शेयर बाजार में पांच सौ अंकों की गिरावट
मुंबई [महा मीडिया] शेयर बाजार में पांच सौ अंकों की गिरावट शेयर बाजार में आज 5 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है।मेटल और फार्मा शेयर्स में बिकवाली है। वहीं IT और FMCG शेयर्स में तेजी दिखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 गिरकर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 50 शेयरों में से 37 शेयर नीचे हैं।