आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस

आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस

नईदिल्ली [ महामीडिया ] आज  21 अगस्त को आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र ने की। पहली बार 1990 में वृद्ध नागरिकों के सम्मान में इस दिन को मनाने की घोषणा की गई। इस दिन को मनाने का खास लक्ष्य है कि दुनियाभर के बुजुर्गों को सम्मान दिलाया जाए। उन्हें ये बताया जाएं कि वे हमारे लिए कितने खास हैं। पहली बार 1 अक्टूबर 1991 को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया था। 19 अगस्त 1988 को अमेरिका में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए और 21 अगस्त 1988 को संयुक्त राज्य में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। 60 साल से ज्यादा व्यक्तियों को  सीनियर सिटीजन कहते है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजन 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कहते हैं ।
 

सम्बंधित ख़बरें