स्वस्थ जीवनशैली के लिए शीतकालीन मटर का सेवन

स्वस्थ जीवनशैली के लिए शीतकालीन मटर का सेवन

भोपाल [महामीडिया] मटर एक फूल धारण करने वाला द्विबीजपत्री पौधा है। इसकी जड़ में गांठे मिलती हैं। इसकी संयुक्त पत्ती के अगल कुछ पत्रक प्रतान में बदल जाते हैं। यह शाकीय पौधा है जिसका तना खोखला होता है। इसकी पत्ती सेयुक्त होती है। इसके फूल पूर्ण एवं तितली के आकार के होते हैं। इसकी फली लम्बी, चपटी एवं अनेक बीजों वाली होती है। मटर के एक बीज का वजन ०.१ से ०.३६ ग्राम होता है।  दिल और हृदय के रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए  मटर का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। इसके सेवन से हम हार्ट की बीमारियों से दूर रहते हैं। मटर में सूजन को कम करने वेल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे शरीर दिल से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों से दूर रहता है। साथ ही हाई बीपी और हार्ट अटॅक का ख़तरा भी कम हो जाता है। 

सम्बंधित ख़बरें