फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर बेस्ट ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित

फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर बेस्ट ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित

भोपाल [महामीडिया] ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुई। लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर बेस्ट फिल्म रही। फिल्म ने इस साल सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हासिल किए।फिल्म सिनर्स के लिए माइकल बी.जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस कैटेगरी में लियोनार्डो को भी नॉमिनेशन मिला था। हेमनेट के लिए जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। जेसी ने इस फिल्म में मशहूर राइटर विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया। इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला था। भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था, हालांकि दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गईं।

सम्बंधित ख़बरें