फिल्म ‘मेस’ की घोषणा

फिल्म ‘मेस’ की घोषणा

भोपाल [ महा मीडिया] प्राइम वीडियो ने अपनी नई ओरिजिनल फिल्म ‘मेस’ का ऐलान कर दिया है, जो कॉमेडी और सस्पेंस का अनोखा मिश्रण लेकर आएगी फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प और अलग है. ‘मेस’ लूटेरों के एक अजीबो-गरीब ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसे व्यक्ति के घर में घुस जाते हैं, जो ओसीडी जैसी मानसिक स्थिति से जूझ रहा होता है. लेकिन जैसे-जैसे रात आगे बढ़ती है, हालात पूरी तरह पलट जाते हैं और लूटेरों को एहसास होता है कि वे खुद एक खतरनाक स्थिति में फंस चुके हैं. यह कहानी कॉमेडी और अफरा-तफरी के साथ दर्शकों को लगातार चौंकाने का वादा करती है.

सम्बंधित ख़बरें