नवीनतम
सात मेडिकल कॉलेजों पर एक - एक करोड़ का जुर्माना
भोपाल [महा मीडिया] राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने बंगलौर और आंध्र प्रदेश के संस्थानों सहित सात मेडिकल कॉलेजों पर एक - एक करोड़ का जुर्माना लगाया है क्योंकि उन्होंने मेडिकल इंटरन्स को वेतन भुगतान के विवरण प्रदान नहीं किए। इन सात संस्थानों में चार सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
इन सात मेडिकल कॉलेजों पर जुर्माना लगाया गया
- कर्नाटक के देवनहल्ली में आकाश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर
- झारखंड के दिघी में दुमका मेडिकल कॉलेज
- राजस्थान के बाड़मेर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज
- आंध्र प्रदेश के ओंगोल में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (पहले राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के नाम से जाना जाता था)
- मध्य प्रदेश के भोपाल में RKDF मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस
- हरियाणा के रोहतक में पंडित बीडी शर्मा पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस