आज मसूरी में कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की होगी शादी

आज मसूरी में कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की होगी शादी

मसूरी (महामीडिया): क्रिकेटर कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में पिछले तीन दिन से शादी की रस्में चल रही हैं। शुक्रवार देर शाम हुए संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया।
समारोह में दिल्ली से आए सूफी सिंगर और लाइव परफॉर्मर बिस्मिल ने भी अपनी प्रस्तुति दी। देर रात तक होटल परिसर में जश्न का माहौल रहा। शनिवार सुबह पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी मसूरी पहुंच गए। सुबह साढ़े 9 बजे सभी मेहमानों के लिए नाश्ते का आयोजन किया गया, जिसमें कानपुर की स्पेशल खस्ता कचौड़ी और दाल के बड़े परोसे गए।
कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी। इसके बाद 5 बजे बारात निकलेगी, 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। फेरों के बाद देर रात तक मंडप की अन्य पारंपरिक रस्में पूरी की जाएंगी।
शादी समारोह में क्रिकेट जगत से कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के शामिल होने की संभावना है।
 

सम्बंधित ख़बरें