फिल्म धुरंधर के जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद
भोपाल [महा मीडिया] फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने की तैयारी में हैं। रिलीज से 5 दिन पहले ही फिल्म ने इतना बज बना लिया है कि एडवांस बुकिंग में हलचल मच गई है।इस बात में कोई दोराय नहीं है कि धुरंधर की ताबड़तोड़ सफलता के बाद को लेकर बेसब्री से इंतजार हो रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि पार्ट 2 पहली फिल्म से ज्यादा बड़ी ब्लॉकबस्टर रहेगी। फिल्म का कारोबार जबरदस्त होने वाला है और इसका अंदाजा फिल्म के एडवांस कलेक्शन से लगाया जा रहा है। धुरंधर 2 ने पेड प्रीमियर डे के लिए 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का एडवांस कलेक्शन कर लिया है। यह ओवरसीज और घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। फिल्म के अभी तक 4.7 लाख टिकटें बिक गई हैं।18 मार्च के लिए फिल्म ने भारत में करीब 24.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं नॉर्थ अमेरिका में कारोबार 35 करोड़ रुपये के आसपास है।