कटक के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने से दस मरीजों की मौत

कटक के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने से दस मरीजों की मौत

भोपाल [महामीडिया] ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज कटक का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं।

सम्बंधित ख़बरें