महर्षि दाधीच जयंती आज  

महर्षि दाधीच जयंती आज  

भोपाल [ महामीडिया] प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की अष्टमी को दाधीच जंयती मनाई जाती है। महर्षि दधीचि ने अपनी हड्डियो को दान में देकर देवताओं की रक्षा की थी। इस वर्ष आज 23 सितंबर 2023 को दधिचि जयंती मनाई जा रही है।महर्षि दधीचि जयंती पूरे देश मे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई जाती है।प्राचीन काल में ऋषि अथर्वा एवं माता शांति के पुत्र परम तपस्वी महर्षि दधीचि का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दधीचि जयंती के रूप में मनाया जाता है। 
महर्षि दधीचि की हड्डियों से देवराज इंद्र के वज्र का निर्माण हुआ और असुर वृत्रासुर का वध हुआ। इस प्रकार एक महान परोपकारी ऋषि के अपूर्व त्याग एवं निस्वार्थ दान से देवराज इंद्र बच गए। तीनों लोकों की रक्षा हुई तथा इंद्र को उनका स्थान पुन: प्राप्त हुआ। इंद्र की नगरी इंद्रपुरी में भी महर्षि दाधीच की जयंती बड़े उत्साह पूर्वक मनाई जाती है।
 

सम्बंधित ख़बरें