विश्व स्ट्रोक दिवस कल

विश्व स्ट्रोक दिवस कल

भोपाल [महामीडिया] हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को स्ट्रोक के बारे में जागरूक करना है। दरअसल स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है जो अचानक होती है और जानलेवा हो सकती है। इसे अक्सर 'ब्रेन अटैक' भी कहा जाता है क्योंकि यह तब होता है जब ब्रेन के किसी हिस्से में ब्लड फ्लो रुक जाता है या कोई नस फट जाती है। स्ट्रोक के बढ़ते जोखिमों की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने व स्ट्रोक के शिकार लोगों को बेहतर देखभाल सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से हर साल स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। हर साल डेढ़ करोड़ से अधिक लोग स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं और करीब 50 लाख लोगों की मौत हो जाती है।देश में स्ट्रोक के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।  भारत में हर साल लगभग 18 लाख लोग स्ट्रोक का शिकार होते हैं जिनमें युवाओं की संख्या भी बढ़ी है। समय पर सावधानी और सही लाइफस्टाइल अपनाकर इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। स्ट्रोक तब होता है जब दिमाग तक खून और ऑक्सीजन की सप्लाई किसी कारण रुक जाती है। यह रुकावट या तो ब्लड क्लॉट बनने से होती है या दिमाग की किसी नस के फटने से। ऐसे में मस्तिष्क की कोशिकाएं कुछ ही मिनटों में मरने लगती हैं और मरीज की जान को बड़ा खतरा हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें