नवीनतम
महिला विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज
भोपाल [महामीडिया] महिला विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।दोनों टीमें तीसरी बार महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2017 और 2022 में दोनों का सामना हुआ था और दोनों बार इंग्लैंड ने बाजी मारी थी।