महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल आज मुंबई में

महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल आज मुंबई में

मुंबई [महामीडिया] महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल आज मेजबान भारत और 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। दोनों टीमें तीसरी बार महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने 1997 में दिल्ली में सेमीफाइनल मुकाबला जीता था लेकिन 2017 में डर्बी में हुए सेमीफाइनल में भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। अब देखना होगा कि क्या भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल खेल सकेगा।

सम्बंधित ख़बरें