इस वर्ष एशियन गेम्स का आयोजन जापान में

इस वर्ष एशियन गेम्स का आयोजन जापान में

भोपाल [महामीडिया] एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट टूर्नामेंट के शेड्यूल की डेट्स की अनाउंसमेंट हो गई है।  2026 के एशियन गेम्स जापान में होने वाले हैं। पिछली बार 2023 में चीन के हांगझाउ में एशियन गेम्स का आयोजन हुआ था। 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट टूर्नामेंट एशियन गेम्स में खेला जाएगा। एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले एची प्रीफेक्चर के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू होगा। मेडल मुकाबले 22 सितंबर से शुरू होंगे। क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 8 महिला टीमें भाग लेंगी। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है तो उनके लिए यह टूर्नामेंट नॉकआउट होगा क्योंकि वह सीधा क्वार्टर फाइनल से खेलेंगे।24 सितंबर से पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। मेडल मुकाबले 3 अक्तूबर से शुरू होंगे। पुरुष क्रिकेट इवेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मैचडे डबल हेडर होने वाले हैं। 

सम्बंधित ख़बरें