अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह के एक दर्जन अपराधी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह के एक दर्जन अपराधी गिरफ्तार

भोपाल [महामीडिया] तेलंगाना में एक बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। तेलंगाना में बच्चा बेचने वाले गिरोह के 12 लोग गिरफ्तार  यह गिरोह कई राज्यों से नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त कर रहा था और बच्चे 15-15 लाख रुपए में नि:संतान दंपतियों को बेच रहा था।गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कई राज्यों में पहले से ही मामले दर्ज हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम जो कार्रवाई करें, वह दूसरों के लिए सबक बने।पुलिस ने बताया कि यह गैंग देश भर में सप्लाई चेन चलाता था। बच्चों की अवैध बिक्री के लिए फर्जी गोद लेने के दस्तावेज बनाए जाते थे। मामले में नेटवर्क के सरगना, ट्रांसपोर्टर और हॉस्पिटल एजेंट समेत 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।साइबराबाद पुलिस फिलहाल अस्पताल के रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि पैसे के लेन-देन का पता लगाया जा सके और अन्य मेडिकल पेशेवरों की पहचान की जा सके जिन्होंने गैंग की मदद की हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें