रिलायंस पावर के बारह ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे
मुंबई [महामीडिया] प्रवर्तन निदेशालय ने आज 6 मार्च को रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर छापामारी की है। यह कार्रवाई मुंबई और हैदराबाद में 12 स्थानों पर एक साथ की गई है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की 15 टीमों ने यह छापेमारी की है। सुबह होने से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम इन ठिकानों पर पहुंच गई थी। प्रवर्तन निदेशालय संबंधित व्यक्तियों और कंपनियों के परिसरों की तलाशी ले रहा है ।