बीएस कार्यक्रम की फीस में सात सौ प्रतिशत की भारी वृद्धि

बीएस कार्यक्रम की फीस में सात सौ प्रतिशत की भारी वृद्धि

भोपाल [महामीडिया] भारतीय विज्ञान संस्थान ने 2026-27 शैक्षणिक वर्ष से अपने चार वर्षीय स्नातक विज्ञान (बीएस) कार्यक्रम के लिए फीस में 700% भारी बढ़ोतरी की घोषणा की जिसमें वार्षिक ट्यूशन फीस 10,000 रुपये से बढ़ाकर 80,000 रुपये कर दी गई है। 2011 में कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया था और इसे देश के अन्य शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों के अनुरूप लाने के लिए संशोधित किया गया है। संशोधित फीस संरचना केवल नए प्रवेश के लिए लागू होगी मौजूदा छात्रों पर नहीं। पीएचडी प्रोग्राम और कुछ मास्टर प्रोग्राम के लिए ट्यूशन फीस बढ़ा दी जाएगी हालांकि राशि निर्दिष्ट नहीं की गई है ।

सम्बंधित ख़बरें