भारतीय स्नातकोत्तर छात्रों के लिए GREAT स्कॉलरशिप की घोषणा

भारतीय स्नातकोत्तर छात्रों के लिए GREAT स्कॉलरशिप की घोषणा

भोपाल [महामीडिया] ब्रिटिश काउंसिल ने GREAT स्कॉलरशिप 2026–27 की घोषणा की है जो भारतीय छात्रों को यूनाइटेड किंगडम के प्रमुख विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर अध्ययन करने का अवसर प्रदान करती है।
2026–27 शैक्षणिक वर्ष के लिए भारत के छात्रों के लिए विभिन्न विषयों में 12 स्नातकोत्तर छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं। इस पहल को ब्रिटिश सरकार के ग्रेट ब्रिटेन अभियान और सहभागी ब्रिटिश विश्वविद्यालयों के सहयोग से चलाया जाता है। प्रत्येक छात्रवृत्ति एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए ट्यूशन फीस में कम से कम £10,000 प्रदान करती है। यह छात्रवृत्तियाँ उन छात्रों के लिए हैं जो अकादमिक रूप से मजबूत हैं और मास्टर स्तर पर अंतरराष्ट्रीय अनुभव और विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें