सेंसेक्स 208 अंको की उछाल के साथ बंद

सेंसेक्स 208 अंको की उछाल के साथ बंद

मुंबई (महामीडिया): शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त  साथ बंद हुआ । बीएसई सेंसेक्स कारोबार के आखिर में 208.17 अंक की उछाल के साथ 84,273.92 के लेवल पर बंद हुआ।  उधर, एनएसई का निफ्टी भी 67.85 अंक की तेजी के साथ 25,935.15 के लेवल पर टिका। कारोबार के दौरान मीडिया इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेज़ी दर्ज की गई, जबकि ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

भारतीय रुपया मंगलवार को 90.76 के पिछले बंद के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 90.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले कल यानी 9 नवंबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 84,066 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 174 अंक की बढ़त रही, ये 25,867 पर बंद हुआ था।
 

सम्बंधित ख़बरें