सेंसेक्स में 324 अंको की गिरावट

सेंसेक्स में 324 अंको की गिरावट

मुंबई [महामीडिया]: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 दिसंबर को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 324 अंक गिरकर 83,246 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 108 अंक की गिरावट रही। ये 25,585 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो और FMCG सेक्टर छोड़ कर सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली। मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.84% की गिरावट रही।

बाजार में दिन भर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह की गिरावट के बाद दोपहर के कारोबार में बाजार निचले स्तरों से रिकवर होता नजर आया। सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर से 350 अंक रिकवर हुआ
और निफ्टी 100 अंक से ज्यादा रिकवर हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 82,898 और निफ्टी ने 25,494 का निचला स्तर छुआ था।

सम्बंधित ख़बरें